अध्यात्म

आज छठ पूजा का कौन सा दिन है, छठ पूजा किस तारीख की है, आज छठ पूजा में क्या होगा

Aaj Chhath Ka Kaun Sa Din Hai: आज छठ पूजा का कौन सा दिन है? छठ पूजा किस तारीख की है? आज छठ पूजा में क्या होगा? संध्या अर्घ्य क्या होता है? इस तरह के छठ से जुड़े सभी तरह के सवालों का सही- सही जवाब आपको यहां से मिलेगा।

Image

आज छठ पूजा का कौन सा दिन है (pic credit: canva)

Aaj Chhath Ka Kaun Sa Din Hai: छठ पूजा बिहार, यूपी और झारखंड का महापर्व है। इसे उत्तर भारत में बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। तो छठ का आज कौन सा दिन है और छठ पूजा किस तारीख को है, ये आप यहां से जान पाएंगे। साथ ही यहां बताया गया है कि आज छठ पूजा में क्या होगा और इस बात की जानकारी भी दी गई है कि संध्या अर्घ्य में क्या किया जाता है।

आज छठ पूजा का कौन सा दिन है?

आज 27 अक्टूबर के दिन, छठ पूजा का तीसरा दिन है। आज संध्या अर्घ्य का दिन है और आज के दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

छठ पूजा किस तारीख की है?

छठ पूजा का कैलेंडर देखें तो छठ की शुरुआत 25 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ हुई थी। इसके बाद अगले दिन 26 अक्टूबर को खरना पूजा मनाया गया। आज 27 अक्टूबर के दिन संध्या अर्घ्य का दिन है और 28 अक्टूबर के दिन उषा अर्घ्य दिया जाएगा।

आज छठ पूजा में क्या होगा?

व्रती लोग आज नदी, ताल-घाट या तालाब किनारे खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देंगें इसका मतलह है कि सूर्यास्त के समय सूर्य देव को जल, दूध, फल, आदि अर्पित करेंगे। आज के दिन भी व्रती निर्जला व्रत में ही रहेंगे। अर्घ्य के बाद घर जाकर कोसी भरा जाएगा। माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, समृद्धि और परिवार के सुख-शांति के लिए कोसी भरती हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article