27 October Numerology Prediction: 27 अक्टूबर 2025, सोमवार का दिन, अंक ज्योतिष की दृष्टि से अत्यंत शुभ और मंगलकारी है। आज छठ का महापर्व चल रहा है, जो सूर्य और आध्यात्मिक ऊर्जा को समर्पित है। आज का संयुक्त अंक 27 चंद्रमा (02) और केतु (07) का संयोजन है, जो भक्ति, कर्मयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक एकल अंक 09 के समान कार्य करता है, जिसका स्वामी मंगल है। यह तेजी से सफलता और रचनात्मकता का अंक है। आज का भाग्यांक 01 है, जिसका स्वामी सूर्य है। मंगल, चंद्रमा, गुरु और सूर्य परम मित्र हैं।
अंक 09 के मित्र अंक 01, 02 और 03 हैं। इस दिन सूर्य को जल अर्पित करना और श्री सूक्त का पाठ विशेष फलदायी रहेगा। 27 अक्टूबर 2025 को संयुक्त अंक 27 (चंद्रमा और केतु प्रभाव) और भाग्यांक 01 (सूर्य प्रभाव) का संयोग बन रहा है। चंद्रमा और केतु भक्ति और आध्यात्मिकता को बढ़ाते हैं, जबकि सूर्य आत्मविश्वास और सफलता प्रदान करता है। मंगल का प्रभाव रचनात्मकता और ऊर्जा देगा। यह दिन नौकरी, व्यवसाय और धार्मिक कार्यों में प्रगति के लिए शुभ है। छठ पर्व के अवसर पर सूर्य उपासना और दान-पुण्य विशेष लाभकारी होंगे। आइए जानते हैं कि सभी बर्थडेट्स के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख जन्मे लोग)
नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य नौकरी में प्रमोशन दे सकता है। सूर्य को जल अर्पित करने से सर्वत्र विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में स्किन संबंधी परेशानी हो सकती है। बुध के द्रव्यों मूंग और पालक का दान करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख जन्मे लोग)
नौकरी में तनाव रह सकता है। मूलांक 02 और 03 वाले उच्चाधिकारी नौकरी में लाभ दे सकते हैं। व्यवसाय में प्रगति है। चंद्रमा और सूर्य धार्मिक अनुष्ठान के अनंत पुण्य से आच्छादित करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख जन्मे लोग)
अंक स्वामी गुरु और उसके मित्र ग्रह चंद्रमा तथा भाग्य स्वामी सूर्य नौकरी में बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य में कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। चंद्रमा के द्रव्य चावल का दान करें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख जन्मे लोग)
भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य और इस अंक का स्वामी राहु है। बैंकिंग और मीडिया क्षेत्र में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में शनि के अंक 08 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख जन्मे लोग)
व्यवसाय में मूलांक 03 और 06 से लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य में प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख जन्मे लोग)
आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। नौकरी में मूलांक 03 और 09 वाले उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में नेत्र और श्वास के मरीज सावधानी बरतें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख जन्मे लोग)
व्यवसाय में अपनी प्रगति से आप खुश रहेंगे। नौकरी में सफलता है। स्वास्थ्य में श्वास के रोगी सावधानी बरतें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख जन्मे लोग)
आज का दिन नौकरी में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि और भाग्य स्वामी सूर्य व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख जन्मे लोग)
व्यवसाय में मंगल, मित्र ग्रह गुरु और सूर्य का समर्थन रहेगा। नौकरी में मूलांक 01 और 09 वाले उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
