27 अगस्त 2025 का पंचांग (27 august 2025 ka panchang), आज का राहुकाल, 27 अगस्त 2025 त्यौहार, क्या आज गणेश चतुर्थी है : 27 अगस्त 2025 को बुधवार का दिन है और इस दिन गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन घरों, पंडालों, मंदिरों में गणपति की मूर्ति को स्थापित कर उनसे सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा जाता है। गणेश चतुर्थी पर गणपति की स्थापना का शुभ मुहूर्त 27 अगस्त 2025 को पंचांग के अनुसार, सुबह 11:05 बजे से लेकर दोपहर 12:20 बजे के बीच का रहेगा। 27 अगस्त को दोपहर 12:22 बजे से राहुकाल लग जाएगा जो कि दोपहर के 1:59 बजे तक जारी रहेगा। आगे देखें 27 जुलाई 2025 का पूरा पंचांग। गणेश चतुर्थी 2025 का पंचांग। जानें आज राहुकाल कब रहेगा।
27 अगस्त 2025 का पंचांग, जानें 27 अगस्त यानी बुधवार को क्या है (Pic: AI Image)
Ganpati Sthapana Muhurat 2025 In hindi
गणेश चतुर्थी पर यानी 27 अगस्त 2025 को गणपति की स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 बजे से लेकर दोपहर 12:20 के बीच का रहेगा। इस समय आप गणेश जी मूर्ति को घर पर ला सकते हैं। अगर इस समय के दौरान पूजा प्रारंभ कर लेते हैं तो इसे राहुकाल के दौरान- जो कि 27 अगस्त को दोपहर 12:22 बजे से दोपहर के 1:59 बजे के बीच रहेगा - भी जारी रख सकते हैं। इसके अलावा शुभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 10:46 बजे से 12:22 बजे तक रहेगा। वहीं अमृत चौघड़िया सुबह 07:33 बजे से 09:09 बजे के बीच में रहेगा। गणेश चतुर्थी पर अमृत चौघड़िया मुहूर्त सुबह 07:33 बजे से सुबह 09:09 बजे के बीच रहेगा। वैसे गणेश चतुर्थी पर गणपति स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन 27 अगस्त को यह मुहूर्त नहीं मिल रहा है।
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 26 अगस्त 2025 को दोपहर 01:54 बजे से लग जाएगी और इसका समापन 27 अगस्त 2025 को दोपहर 03:44 बजे पर होगा।
गणेश चतुर्थी 2025 का मुहूर्त क्या है
- भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 26 अगस्त 2025, दोपहर 01:54 बजे से
- भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त: 27 अगस्त 2025, दोपहर 03:44 बजे तक
- गणेश चतुर्थी 2025 पर गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त: सुबह 11:05 बजे से लेकर दोपहर 12:20 के बीच
- 27 अगस्त का शुभ चौघड़िया मुहूर्त: सुबह 10:46 AM से दोपहर 12:22 PM
- 27 अगस्त का अमृत काल मुहूर्त: सुबह 07:33 – 09:09 AM
27 अगस्त 2025, बुधवार का विस्तृत पंचांग
- सूर्योदय: सुबह 05:56:15
- सूर्यास्त: शाम 18:48:47
- चंद्र राशि: कन्या – रात्रि 19:22:02 तक, उसके बाद → तुला राशि प्रवेश
- चंद्रोदय: सुबह 09:28:00
- चंद्रास्त: रात 20:56:00
- शक संवत्सर: 1947
- विक्रम संवत्सर: 2082
- कली संवत्सर: 5126
- मास: भाद्रपद (पूर्णिमांत एवं अमांत दोनों परंपराओं के अनुसार)
- ऋतु: शरद
- अभिजीत मुहूर्त: आज उपलब्ध नहीं
- अमृत चौघड़िया: 07:33 am से 09:09 am तक
- शुभ चौघड़िया: 10:46 am से 12:22 pm तक
- लाभ चौघड़िया: 15:35 pm से 17:11 pm तक
27 अगस्त 2025, बुधवार का अशुभ समय
- राहु काल: 12:22:31 से 13:59:05 तक
- यमगण्ड काल: 07:32:49 से 09:09:23 तक
- गुलिक काल: 10:45 से 12:21 तक
27 अगस्त 2025, बुधवार का चंद्रबल
जिन जातकों को आज चंद्रबल प्राप्त है: मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन।
27 अगस्त 2025, बुधवार का ताराबल
आज जिन नक्षत्रों को ताराबल प्राप्त है: अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद।
