आज का पंचांग 22 सितंबर 2025, नवरात्र के पहले दिन के सभी शुभ मुहूर्त की लिस्ट, पंचांग से जानें घटस्थापना का समय

Aaj ka Panchang, 22 सितंबर 2025 का पंचांग (22 September 2025 ka panchang in hindi), आज का कलश स्थापना मुहूर्त: साल 2025 में शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से आरंभ हो रहे हैं। इनकी शुरुआत ग्रहण के खत्म होने के बाद से होगी। यहां नोट करें 22 सितंबर को दिन शुभ है या नहीं। आज कलश स्थापना का मुहूर्त कब रहेगा। कितनी देर का समय मिलेगा। देखें सूर्योदय, राहुकाल, आदि का समय। देखें Today Panchang in Hindi.

Aaj ka Panchang, 22 सितंबर 2025 का पंचांग (22 September 2025 ka panchang in hindi), आज का कलश स्थापना मुहूर्त: 22 सितंबर को सोमवार है और आज से शारदीय नवरात्र आरंभ हो रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन देवी पूजन के साथ ही कलश स्थापना की जाती है। कलश को सभी देवताओं का प्रतीक माना जाता है और इस तरह उनका आवाह्न कर उनको पूजा में शामिल होने को आमंत्रित किया जाता है। यहां हम आपके लिए लाए हैं 22 सितंबर का पंचांग विस्तार से। यहां से जानें कि आज कलश स्थापना का मुहूर्त कब रहेगा।

22 September 2025 ka panchang hindi, 22 सितंबर पंचांग

22 सितंबर 2025 का पंचांग (Pic: Pinterest)

22 सितंबर 2025 कलश स्थापना समय, मुहूर्त

22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्र आरंभ हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना या घट स्थापना के दो मुहूर्त मिलेंगे। पहला मुहूर्त सुबह सूर्योदय के साथ बनेगा। इसमें आप सुबह 06:09 बजे से सुबह 08:06 बजे के बीच के समय में घटस्थापना कर सकते हैं। अगर दोपहर के समय में कलश स्थापना करना चाहते हैं तो अभिजीत मुहूर्त शुभ रहेगा। 22 सितंबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:38 बजे के बीच का रहेगा। दोनों ही समय कलश की स्थापना के लिए शुभ रहेंगे।

End of Feed