Holi, Holika Dahan 2025 Date (होली, होलिका दहन की तारीख और मुहूर्त): होली हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है जो मार्च महीने में आता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं तो वहीं एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस साल होली और होलिका दहन की तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूजन चल रहा है। कोई 14 तो कोई 15 को होली पर्व मनाने की बात कर रहा है। चलिए आपको बताते हैं शास्त्रों अनुसार होली का पर्व इस साल किस दिन मनाया जाना चाहिए।
Holi, Holika Dahan 2025 Date
होली और होलिका दहन 2025 तिथि व मुहूर्त (Holi, Holika Dahan 2025 Date And Time)
गोरखपुर के प्रख्यात पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। जबकि होलिका दहन एक दिन पहले यानी कि 13 मार्च को किया जाएगा। इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इससे पहले भद्रा रहेगी जिस वजह से प्रदोष काल में होलिका दहन के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।
होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण (Holi Par Chandra Grahan)
होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। लेकिन ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए इस ग्रहण का होली के पर्व पर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार जो ग्रहण अपने क्षेत्र में नहीं दिख रहा हो उस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होता। इसलिए आप बिना किसी दुविधा के ये त्योहार मना सकते हैं।
