अध्यात्म

Chandra Grahan 2025: ठीक एक महीने बाद लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

Chandra Grahan 2025 Date And Time: साल का पहला चंद्र ग्रहण ठीक एक महीने बाद होली के दिन लगने जा रहा है। जानिए इस ग्रहण की तारीख और टाइम।

Image

Chandra Grahan 2025

Chandra Grahan 2025 Date And Time: वर्ष 2025 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे। जिनमें से पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा। जो फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को लगेगा। ये खग्रास चंद्रग्रहण होगा। पंचांग अनुसार ये चंद्र ग्रहण सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा इसलिए इस राशि और नक्षत्र के लोगों के लिए ग्रहण सबसे ज्यादा शुभ फलदायी साबित होगा। लेकिन ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि क्या भारत में ये ग्रहण दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण कब लगेगा 2025 (Chandra Grahan 2025 Date And Time)

साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन लगेगा। ग्रहण की शुरुआत 14 मार्च की सुबह 10 बजकर 41 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर होगी।

चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं (Chandra Grahan Kaha-Kaha Dikhega)

ये ग्रहण मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया अधिकांश भाग यूरोप, अफ्रीका का अधिकांश भाग, प्रशांत अटलांटिक आर्कटिक महासागर, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। लेकिन भारत के लोग इस ग्रहण को नहीं देख सकेंगे।

चंद्र ग्रहण के समय ग्रहों की स्थिति

ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगने जा रहा है। ग्रहण के दिन चंद्रमा से सातवें भाव में सूर्य और शनि विराजमान रहकर चंद्रमा को पूर्ण सप्तम दृष्टि से देखेंगे। जिससे इस ग्रहण का प्रभाव कई गुना बढ़ जाएगा। तो वहीं ग्रहण के दिन चंद्रमा से दूसरे भाव में केतु, आठवें भाव में राहु, बुध और शुक्र, दशम भाव में गुरु और एकादश भाव में मंगल स्थिति होंगे।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article