Totkay for Gemini: आकर्षक व्यक्तित्व, वाक पटु और छरहरा शरीर, ये पहचान है मिथुन राशि वाले लोगों की। जब चंद्रमा मिथुन राशि में हो उस वक्त जन्म लेने वाले लोग मिथुन राशि के होते हैं। जुड़वा प्रतीक चिन्ह होने के कारण बहुत बार मिथुन राशि वालों का व्यवहार दोहरा चरित्र लिये होता है।
जानें बुध ग्रह दोष की शांति के उपाय
मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। बुध ग्रह की शांति के लिए यदि कुछ विशेष उपाय मिथुन राशि वाले लोग करें तो जीवन में अवश्य ही उन्नति और सुख समृद्धि के रास्ते खुल जाते हैं।
मिथुन राशि वालों के लिए उपाय
- फिटकरी से दांत साफ किया करें।
- बायें हाथ की अनामिका में चांदी का छल्ला पहनें।
- साबुत मूंग भिगोकर बुधवार को कबूतरों को खिलाएं।
- घर में मनी प्लांट का पौधा न लगाएं।
- दमे की दवा मुफ्त में बांटे।
- हरे रंगों के वस्त्र, पर्दे, चादर आदि का प्रयोग न करें।
- चावल और दूध धर्मस्थान पर चढ़ाएं।
- किसी भी तरह के पशु− पक्षी न पालें।
- मछलियों को कैद से मुक्त कराएं और आटे की गाेलियां किसी नदी सरोवर में जाकर डालें।
- गुरु से संबंधित उपचार करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।
- हरे रंग की बोतल में गंगाजल भरकर किसी सुनसान स्थान में दबाकर आएं।
- मिट्टी के बर्तन ममें दूध भरकर सुनसान स्थान में गाड़ें।
- सूर्य का उपाय करें।
- उत्तर दिशा की ओर विवाह आदि का रिश्ता न जोड़ें।
- मां दुर्गा की पूजा करें।
- 12 वर्ष से छोटी कन्याओं का पूजन कर उनसे आशीर्वाद लें।
- मांस, मछली, शराब का सेवन न करें।
बता दें कि मिथुन राशि चंचल प्रकृति की होती है। हाजिर जवाबी वाले होते हैं। इसलिए राजनीति में इन्हें कुशल समझा जाता है। बहुत बार बातुनी होने के कारण ये अपने शत्रु भी बहुत बना लेते हैं। यदि उपरोक्त उपायों में किसी को भी नियम पूर्वक पूर्ण करेंगे तो तरक्की के अवसर स्वतः इनके पास आएंगे। मिथुन राशि के लोग बहुमुखी प्रतिभा वाले और कलात्मक कार्यों में निपुण होते हैं। इसलिए थाेड़े से ही प्रयास में इन्हें सफलता मिलने की उम्मीद बनी रहती है। मिथुन राशि का ये गुण होता है कि किसी काम को हाथ में लेते हैं तो उसे पूरा करके ही बैठते हैं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
