अध्यात्म

February Horoscope 2023: फरवरी से इन 4 राशियों की बदल जाएगी तकदीर, जो चाहा वो सब मिलेगा

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 23, 2023, 05:20 PM IST

February Horoscope 2023: फरवरी में इन 4 राशियों का भाग्य उदय होगा। हर काम में इन्हें सफलता प्राप्त होगी।

Image

February 2023 Month Lucky Zodiac Signs: फरवरी महीने की 4 लकी राशियां

February Rashifal 2023: फरवरी का महीना शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं बचा है। ऐसे में इस नए महीने को लेकर लोगों ने सर्च शुरू कर दी है कि उनके लिए ये महीना कैसा रहेगा। क्या सपनों को मिलेगी उड़ान या जीवन में आएंगी परेशानियां। हमारे इस आर्टिकल में आप जानेंगे फरवरी माह किन 4 राशियों के लिए सबसे लकी साबित होने वाला है। जानिए इन लकी राशियों के बारे में।

मेष राशि राशिफल फरवरी 2023 (Aries February 2023 Horoscope)

ये महीना आपके लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। इस महीने आपको धन कमाने के कई मौके हाथ लगेंगे। फरवरी के मध्य में आकर अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव होगा क्योंकि सूर्य, शुक्र और शनि अनुकूल स्थिति में विराजमान होंगे। यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये काम 15 फरवरी के बार करें आपके लिए बेहतर होगा। जो लोग खुद का व्यापार चला रहे हैं उन्हें इस महीने सफलता अवश्य मिलेगी।

मिथुन राशि राशिफल फरवरी 2023 (Gemini February 2023 Horoscope)

इस राशि वालों के लिए भी फरवरी महीना अनुकूल रहेगा। खासतौर से 15 फरवरी के बाद से आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेंगे। आय के स्रोतों में इजाफा होगा। इस महीने आपको बीतने महीने की अपेक्षा और भी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे और आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि राशिफल फरवरी 2023 (Virgo February 2023 Horoscope)

आय का प्रवाह अच्छा होगा और आप धन की बचत कर पाने में सफल रहेंगे। फरवरी में 15 तारीख के बाद आपको अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। इस महीने आप अपने करियर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सफल रहेंगे। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उन्हें इस महीने तगड़ा मुनाफा प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

धनु राशि राशिफल फरवरी 2023 (Sagittarius February 2023 Horoscope)

धनु राशि वालों के लिए ये महीना काफी शुभ साबित होने वाला है। इस महीने नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस महीने किए गए निवेश से आप भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस महीने अचानक से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आपको संपत्ति में निवेश करने से भी अच्छा लाभ मिलेगा। किसी काम में बड़ी सफलता इस महीने प्राप्त होती दिखाई दे रही है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article