अध्यात्म

Totkay for Gemini: मिथुन राशि वालों के लिए बहुत काम के हैं ये 17 टोटके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 09:49 PM IST

Totkay for Gemini: मिथुन राशि वाले लोग होते हैं आकर्षक और छरहरे शरीर के। मिथुन राशि का स्वामी ग्रह होता है बुध। बुध ग्रह दोष की शांति के उपाय कर पा सकते हैं जीवन में उन्नति और सुख समृद्धि। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में आगे जिससे जीवन में बिना रुके बढ़ना संभव है।

Image

जानें बुध ग्रह दोष की शांति के उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • आकर्षक व्यक्ति और छरहरे शरीर के होते हैं मिथुन राशिवाले
  • साबुत मूंग भिगोकर प्रत्येक बुधवार को कबूतरों को खिलाएं
  • हरे रंग की बोतल में गंगाजल भरकर सुनसुना क्षेत्र में दबाएं

Totkay for Gemini: आकर्षक व्यक्तित्व, वाक पटु और छरहरा शरीर, ये पहचान है मिथुन राशि वाले लोगों की। जब चंद्रमा मिथुन राशि में हो उस वक्त जन्म लेने वाले लोग मिथुन राशि के होते हैं। जुड़वा प्रतीक चिन्ह होने के कारण बहुत बार मिथुन राशि वालों का व्यवहार दोहरा चरित्र लिये होता है।

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। बुध ग्रह की शांति के लिए यदि कुछ विशेष उपाय मिथुन राशि वाले लोग करें तो जीवन में अवश्य ही उन्नति और सुख समृद्धि के रास्ते खुल जाते हैं।

मिथुन राशि वालों के लिए उपाय

  1. फिटकरी से दांत साफ किया करें।
  2. बायें हाथ की अनामिका में चांदी का छल्ला पहनें।
  3. साबुत मूंग भिगोकर बुधवार को कबूतरों को खिलाएं।
  4. घर में मनी प्लांट का पौधा न लगाएं।
  5. दमे की दवा मुफ्त में बांटे।
  6. हरे रंगों के वस्त्र, पर्दे, चादर आदि का प्रयोग न करें।
  7. चावल और दूध धर्मस्थान पर चढ़ाएं।
  8. किसी भी तरह के पशु− पक्षी न पालें।
  9. मछलियों को कैद से मुक्त कराएं और आटे की गाेलियां किसी नदी सरोवर में जाकर डालें।
  10. गुरु से संबंधित उपचार करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।
  11. हरे रंग की बोतल में गंगाजल भरकर किसी सुनसान स्थान में दबाकर आएं।
  12. मिट्टी के बर्तन ममें दूध भरकर सुनसान स्थान में गाड़ें।
  13. सूर्य का उपाय करें।
  14. उत्तर दिशा की ओर विवाह आदि का रिश्ता न जोड़ें।
  15. मां दुर्गा की पूजा करें।
  16. 12 वर्ष से छोटी कन्याओं का पूजन कर उनसे आशीर्वाद लें।
  17. मांस, मछली, शराब का सेवन न करें।

बता दें कि मिथुन राशि चंचल प्रकृति की होती है। हाजिर जवाबी वाले होते हैं। इसलिए राजनीति में इन्हें कुशल समझा जाता है। बहुत बार बातुनी होने के कारण ये अपने शत्रु भी बहुत बना लेते हैं। यदि उपरोक्त उपायों में किसी को भी नियम पूर्वक पूर्ण करेंगे तो तरक्की के अवसर स्वतः इनके पास आएंगे। मिथुन राशि के लोग बहुमुखी प्रतिभा वाले और कलात्मक कार्यों में निपुण होते हैं। इसलिए थाेड़े से ही प्रयास में इन्हें सफलता मिलने की उम्मीद बनी रहती है। मिथुन राशि का ये गुण होता है कि किसी काम को हाथ में लेते हैं तो उसे पूरा करके ही बैठते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article