अध्यात्म

2 November 2024 Panchang: आज गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, पंचांग से जानिए सही जानकारी

2 November 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 2 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। इस तिथि पर गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। पंचांग से जानिए गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल समय और अभिजीत मुहूर्त।

Image

2 November 2024 Panchang

2 November 2024 Panchang: गोवर्धन पूजा का त्योहार इस साल 2 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है। पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार गोवर्धन पूजा का त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि को पड़ता है। इस साल ये तिथि 1 नवंबर की रात 6 बजकर 16 मिनट से 2 अक्टूबर की रात 8 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। चलिए आपको बताते हैं पंचांग से गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। कब से कब तक रहेगा राहुकाल।

गोवर्धन पूजा का समय 2024 (Govardhan Puja Muhurat 2024)

गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त - 06:34 से 08:46

गोवर्धन पूजा सायाह्नकाल मुहूर्त - 03:23 PM से 05:35 PM

02 नवम्बर 2024 का पंचांग (2 November 2024 Panchang)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-कार्तिक ,शुक्ल पक्ष

तिथि- प्रतिपदा 08 :22 pm तक फिर द्वितीया,दिवस -शनिवार

सूर्योदय-06:31am

सूर्यास्त-05:38 pm

नक्षत्र-- विशाखा

चन्द्र राशि -- तुला राशि,स्वामी ग्रह -शुक्र11:25 pm तक, फिर वृश्चिक,स्वामी ग्रह -मंगल

सूर्य राशि- तुला,स्वामी ग्रह-शुक्र

करण-किस्तुधन

योग- आयुष्मान

2 नवंबर 2024 शुभ मुहूर्त (2 November 2024 Shubh Muhurat)

अभिजीत-11:51am से 12:35 pm तक

विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:24 pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:20pm

ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:09am तक

अमृत काल-06:04am से 07;41am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:24तक रात

संध्या पूजन-06:22 pm से 07:05pm तक

दिशा शूल- पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल--प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article