2 February 2025 Panchang: बसंत पंचमी के पंचांग से जानिए आज का अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त

2 February 2025 Panchang: पंचांग अनुसार आज बसंत पंचमी का त्योहार है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की अराधना की जाती है। यहां आप जानेंगे सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त समेत पूरा पंचांग।

2 February 2025 Panchang: कुम्भ महोत्सव के परम पवित्र माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दिवस रविवार है। आज सूर्य भगवान जी का पावन व्रत है। महाकुम्भ स्नान चल रहा है। आज संगम में या किसी पवित्र नदी में स्नान का आध्यात्मिक लाभ लें। भगवान शिव व माता पार्वती जी की उपासना करें। कम्बल का दान करें। यह माह विष्णु जी व लक्ष्मी जी को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी होता है। सूर्य उपासना का दिवस है। श्री अदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों, तिल व कंबल का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। आज भगवान सूर्य पूजा से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। कृष्ण नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। तिल के लड्डू व काले ऊनी वस्त्रों का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। इस समय नित्य गंगा स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। मधु, तिल, बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। आध्यात्मिक सतसंग का आनन्द लें। घर के मन्दिर में अखण्ड दीप जलाएं व भगवान के नाम का संकीर्तन करें। गायत्री मंत्र का जप करें।

End of Feed