18 September 2024 Panchang: इस दिन से पितृ पक्ष शुरू हो जाएगा। पंचांग अनुसार 18 तारीख को आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस तिथि पर पहला श्राद्ध रखा जाता है। इसके अलावा इस दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। तो वहीं भाद्रपद पूर्णिमा भी मनाई जाएगी। पूरे दिन पंचक रहेगा। अभिजित मुहूर्त इस दिन नहीं है। चंद्र ग्रहण का प्रारंभ सुबह 6 बजे से ही हो जाएगा। लेकिन भारत में ये ग्रहण नहीं दिखाई देगा इस वजह से यहां इसका कोई प्रभाव नहीं रहेगा। अब जानिए पंचांग अनुसार 18 तारीख के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त।
18 September 2024 Panchang In Hindi
18 सितंबर 2024 को क्या है (18 September 2024 Ko Kya Hai)
- पितृ पक्ष का प्रारंभ
- पहला श्राद्ध
- भाद्रपद पूर्णिमा
- चंद्र ग्रहण
पहला श्राद्ध मुहूर्त 2024 (First Shradh Muhurat 2024)
इस साल प्रतिपदा श्राद्ध यानी पितृ पक्ष का पहला श्राद्ध 18 सितंबर 2024, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। श्राद्ध विधि के लिए तीन मुहूर्त उत्तम माने जाते हैं। जो इस प्रकार है...
कुतुप मूहूर्त - 11:50 AM से 12:39 PM
रौहिण मूहूर्त - 12:39 PM से 01:28 PM
अपराह्न काल - 01:28 PM से 03:55 PM
प्रतिपदा श्राद्ध किसके लिए होता है (Pratipada Shradh Kiske Liye Hota Hai)
प्रतिपदा श्राद्ध के दिन उन लोगों का श्राद्ध करना चाहिए जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की प्रतिपदा तिथि पर हुई हो। इसके अलावा नाना-नानी का श्राद्ध करने के लिए भी ये तिथि उपयुक्त होती है। अगर किसी के मातृ पक्ष से कोई व्यक्ति श्राद्ध करने के लिए नहीं होता है तब नाती अपने नाना-नानी का श्राद्ध कर सकता है। कहते हैं इस श्राद्ध को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
चंद्र ग्रहण 2024 टाइम (Chandra Grahan 2024 Time)
18 सितंबर को चंद्र ग्रहण सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और इसकी समाप्ति सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगी।
भाद्रपद पूर्णिमा 2024 चंद्रोदय समय (Bhadrapada Purnima 2024 Moonrise Time)
18 तारीख को कई लोग पूर्णिमा व्रत रखेंगे। इस व्रत में भगवान विष्णु जी और चांद की पूजा होती है। इस दिन चंद्रोदय शाम 6 बजकर 37 मिनट पर होगा।
18 सितंबर के शुभ मुहूर्त (18 September 2024 Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त 04:34 AM से 05:21 AM
- प्रातः सन्ध्या 04:57 AM से 06:08 AM
- विजय मुहूर्त 02:17 PM से 03:06 PM
- गोधूलि मुहूर्त 06:22 PM से 06:46 PM
- सायाह्न सन्ध्या 06:22 PM से 07:33 PM
- निशिता मुहूर्त 11:52 PM से 12:39 AM, सितम्बर 19
18 सितंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (18 September 2024 Ashubh Samay)
इस दिन राहुकाल दोपहर 12:15 से 01:47 बजे कर रहेगा। तो वहीं पंचक पूरे दिन रहेगा।
