अध्यात्म

16 January 2025 Panchang: पंचांग से जानिए माघ मास की तृतीया तिथि के दिन क्या होगा पूजा का मुहूर्त, कब से कब तक रहेगा राहुकाल

16 January 2025 Panchang (16 जनवरी 2025 आज का पंचांग): माघ महीने की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के दिन सूर्योदय का समय सुबह 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। आज के दिन आश्लेषा 11:11 नक्षत्र रहेगा। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

16 January 2025 Panchang (16 जनवरी 2025 आज का पंचांग): परम पवित्र माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया है। कुम्भ स्नान चल रहा है। सूर्य अभी मकर राशि में हैं। नियम पूर्वक स्नान करें। यह माह बहुत ही पुण्यदायी होता है। भगवान विष्णु जी की उपासना का दिवस है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल,अन्न -वस्त्र ,कम्बल का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। विष्णु जन कल्याण करते हैं। कृष्ण जी की उपासना से नव ग्रह जल्द प्रसन्न होते हैं। भगवान विष्णु के दोनों स्वरूप के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। कम्बल व तिल -गुड़ का दान बहुत ही पुण्यदायी है। श्री सूक्त के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। कुम्भ स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है । पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। भगवान शंकर की भक्ति प्राप्त करने के लिए बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें।आज दान-पुण्य का दिवस है। समय निकालकर कुम्भ स्नान का संकल्प लें। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

16 January 2025 Panchang (16 जनवरी 2025 आज का पंचांग)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-माघ, कृष्ण पक्ष, ,तृतीया

तिथि- तृतीया

दिवस -गुरुवार

सूर्योदय-07:18am

सूर्यास्त-05:35pm

नक्षत्र- आश्लेषा 11:11am तक फिर मघा

चन्द्र राशि - कर्क ,स्वामी-चन्द्रमा 11:15 am तक फिर सिंह,स्वामी-सूर्य

सूर्य राशि- मकर,स्वामी ग्रह-शनि

करण-वणिज 03:40pm तक फिर विष्टि

योग- आयुष्मान

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-12:04 से 12;52 pm तक

2विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:26pm तक

3गोधुली मुहूर्त-06:21pm से 07:24pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:09am तक

5अमृत काल-06:04am से 07:46am तक

6निशीथ काल मुहूर्त- रात्रि 11:44से 12:29तक रात

संध्या पूजन-06:22 pm से 07:07pm तक

दिशा शूल-दक्षिण दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा।

क्या न करें-मन को पवित्र करें। किसी व्यक्ति के प्रति ईर्ष्या व क्रोध मत रखें।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article