Shukra Nakshatra Parivartan 2025: जनवरी के महीने में शुक्र ग्रह करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों की पलटेगी किस्मत
Shukra Nakshatra Parivartan 2025: शुक्र ग्रह को धन और वैभव का कारक माना गया है। शुक्र ग्रह जनवरी के महीने में अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों को बहुत ही फायदा मिलने वाला है।

Shukra Nakshatra Parivartan
Shukra Nakshatra Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह धन , वैभव और भौतिक सुख, सुविधाओं का कारक माना जाता है। जिन जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। उनको सुख, सुविधाओं के कोई कमी नहीं होती है। जनवरी के महीने शुक्र ग्रह अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह समय- समय पर अपनी राशि बदलते हैं और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। शुक्र ग्रह 17 जनवरी 2025 को सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन करने का असर सारी राशियों के जातक पर पड़ेगा। इस साल 17 जनवरी 2025 को सकट चौथ का व्रत भी रखा जाएगा। ऐसे में आइए जानें कि शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है। आइए जानें शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों को फायदा मिलेगा।
Shukra Nakshatra Parivartan (इन राशि वालों को मिलेगा लाभ)
वृश्चिक राशि
शुक्र ग्रह का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इसके साथ ही इस समय में आपको करियर में तरक्की मिल सकती है। बिजनेस में मनचाहा मुनाफा हो सकता है। सेहत का भरपूर लाभ मिलेगा। इस दौरान संपत्ति तथा वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। जो काम लंबे समय से रुका हुआ है वो पूरा हो सकता है। सारी मन की इच्छाएं पूरी होंगी।
मकर राशि
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। पैतृक धन संपत्ति मिलने के योग बन सकते हैं। धन में वृद्धि हो सकती है। इस समय में नौकरी में प्रमोशन बढ़ सकता है। जो लोग कोराबार कर रहें हैं। उन लोगों को मुनाफा मिल सकता है। प्रतियोगी परिक्षा का तैयारी करने वाले लोग पढ़ाई में बहुत ही सफल रहने वाले हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार में कोई मांगलिक काम हो सकता है। इस दौरान आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ परिणाम दिलाने वाला होगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। इस दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस दौरान आपकी लव लाइफ बहुत ही अच्छी चलेगी। प्रेम की बात शादी तक पहुंच सकती है। जिन लोगों की विवाह के बाद अटकी हुई थी वो पूरी हो सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

20 February 2025 Panchang (आज का पंचांग): फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि आज, पंचांग से जानें आज का दिशा शूल और राहुकाल का समय

Budhwar Vrat: बुधवार व्रत की कथा, गणपति पूजा विधि, मंत्र और बुधवार व्रत की आरती यहां से जानें सबकुछ

19 February 2025 Panchang (आज का पंचांग): फाल्गुन की सप्तमी तिथि क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त, पंचांग से जानें दिशा शूल और राहुकाल का समय

Hanuman Chalisa Ke Dohe: रोज पढ़ने वाले ही जानते होंगे हनुमान चालीसा के इन दोहों का अर्थ, ऐसे कही गई है बजरंग बली की महिमा

Shree Hanuman Ji Ki Aarti Lyrics: हनुमान जी की आरती, आरती कीजै हनुमान लला की, दुष्ट दलन रघुनाथ कला की...
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited