16 August Ka Rashifal, Tarot Card Reading (16 August 2023): बुधवार का दिन भगवान गणेशजी का होता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो आज (16 August Ka Rashifal) यानी 16 अगस्त का दिन सिंह, मिथुन, व तुला राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस राशि के जातकों को व्यापार में मुनाफा हो सकता है। वहीं नौकरी पेशा के क्षेत्र में जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। यहां मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी 12 राशि के जातक अपना राशिफल देख सकते हैं।
16 August Ka Rashifal, Tarot Card Reading: सिंह, मिथुन समेत इन राशियों के जातकों को आज होगा फायदा।
Aaj Ka Mesh Rashifal: आज का मेष राशिफल
आज कुछ लंबित पुराने सरकारी कार्य निपटाएंगे। परिवार में विवाद की संभावना है। उच्चाधिकारियों से सहयोग व उनका अप्रितम योगदान आपका करियर चमकाएगा। पारिवारिक शांति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री हनुमानजी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।Aaj ka Vrishabh Rashifal: आज का वृषभ राशिफल
आज का दिन पूजा पाठ व धार्मिक यात्रा से भरे रहने की संभावना है, फिर भी बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ को अच्छा करने के प्रयास में लगे रहेंगे। तिल व चावल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।Aaj Ka Mithun Rashifal: आज का मिथुन राशिफल
आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपने वर्क के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से नए मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। श्री सूक्तम का पाठ धन लाभ कराएगा।Aaj Ka Kark Rashifal: आज का कर्क राशिफल
आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। मित्रों के सपोर्ट से आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। प्रेम में क्रोध व संशय का स्थान नहीं होता। सप्त अन्न का दान करें।Aaj Ka Singh Rashifal: आज का सिंह राशिफलआप जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में कई दिनों से रुका धन मिलेगा। आपकी न्यू बिजनेस प्लानिंग सक्सेसफुल रहेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलंब लें। अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है।
Aaj Ka Kanya Rashifal: आज का कन्या राशिफलआपने अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अब समय निकाल लिया है। आप जिससे भी बात करते हैं, उसका मन मोह लेते हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब में उन्नति है। श्री विष्णु उपासना करें। भगवान विष्णु जी को फल अर्पित करें।
