13 December 2024 Panchang: पंचांग से जानिए प्रदोष व्रत पूजा का मुहूर्त, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और सूर्यास्त समय

13 December 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 13 दिसंबर को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। ये शुक्र प्रदोष व्रत होगा। इस दिन प्रदोष काल मुहूर्त 05:26 पी एम से 07:40 पी एम तक रहेगा।

13 December 2024 Panchang: आज परम पवित्र शुभ मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दिवस शुक्रवार है। आज प्रदोष का पावन व्रत करें। आज भगवान शंकर जी की उपासना तिथि होती है। आज रूद्राभिषेक का बहुत महत्व है। वैभव लक्ष्मी व्रत भी आज ही है। माता लक्ष्मी व भगवान विष्णु पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं, उनकी उपासना करें। भगवान विष्णु के नाम का मानसिक जप करें। मार्गशीर्ष माह में भगवान शिव की सगुण व निर्गुण दोनों उपासना अवश्य करें। यह उपवास बहुत ही पुण्यदायी है। मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण की विधिवत उपासना होती है, भगवान कृष्ण के नाम का जप करें, वैभव लक्ष्मी व्रत रखने से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। आज सात अन्न व फलों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। यह उपवास फलाहारी होता है। आज शुक्र के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण के नाम का जप व संकीर्तन करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है। प्रातःकाल विष्णु मंदिर में श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। श्री सूक्त के ऋग्वैदिक श्री सूक्तम के 16 मंत्रों का जप करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

प्रदोष व्रत मुहूर्त 2024 (Pradosh Vrat Puja Muhurat 2024)

प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त 13 दिसंबर को शाम 05:26 से 07:40 बजे तक रहेगा।

End of Feed