11 January 2025 Panchang: जानिए आज प्रदोष काल कब से कब तक रहेगा

11 January 2025 Panchang In Hindi: 11 जनवरी 2025 का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। जानिए इस दिन कौन-कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं।

11 January 2025 Panchang In Hindi: 11 जनवरी 2025 को पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक द्वादशी रहेगी और इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। ऐसे में इस दिन प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। खास बात ये है कि इस दिन अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ भी मनाई जाएगी। वहीं पौष पुत्रदा एकादशी व्रत रखने वाले लोग इस दिन अपना व्रत पारण करेंगे। चलिए आपको बताते हैं 11 जनवरी का पूरा पंचांग शुभ मुहूर्त समेत।

पौष पुत्रदा एकादशी पारण मुहूर्त 2025 (Paush Putrada Ekadashi Parana Muhurat 2025)

पौष पुत्रदा एकादशी का पारण समय 11 जनवरी की सुबह 07:15 से 08:21 तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय 08:21 बजे तक है।

End of Feed