अध्यात्म

11 April 2025 Panchang: पंचांग से जानिए आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त, दिशा शूल और खास उपाय

11 April 2025 Panchang: आज परम पवित्र व्रत चतुर्दशी व्रत है। श्री गणेश उपासना की तिथि है। भगवान गणेश जी की उपासना करें। आज व्रत रहें। प्रत्येक माह में गणपति उपासना का महान पुण्य दिवस होता है। जान लें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

Image

Aaj Ka Panchang 11 April 2025

11 April 2025 Panchang: आजचतुर्दशी का नियमित व्रत रहें। शुक्र व बुध के बीज मंत्र का जप करें। आज सात अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। किसी भी शिव मन्दिर परिसर में नीम, महुआ, बेल, बरगद , आम, पाकड़ व पीपल का पेड़ लगाएं। अपने घर के मंदिर में अखण्ड दीप जलाइए। शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ बहुत फ़लदायी है। मन का सात्विक होना बहुत आवश्यक है। मन्दिर में कीर्तन कराएं। शक्ति उपासना व्यक्ति को निर्भय बनाती है। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर उनका रुद्राभिषेक करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ भी कर सकते हैं। शुक्रवार को चावल व शक्कर का दान करें। पढ़ें आज का पूरा पंचांग।

11 अप्रैल 2025 का पंचांग (11 April 2025 Panchang)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-चैत्र

तिथि चैत्र माह शुक्ल पक्ष चतुर्दशी

पर्व-चतुर्दशी व्रत

दिवस -शुक्रवार

सूर्योदय-06:01am

सूर्यास्त-6:45pm

नक्षत- उत्तराफाल्गुनी 03:21 pm तक फिर हस्त

चन्द्र राशि - कन्या राशि,स्वामी ग्रह -बुध

सूर्य राशि- मीन,स्वामी ग्रह-गुरु

करण-- गरज 02:08 pm तक फिर वणिज

योग- ध्रुव07:47 pm तक तत्पश्चात व्याघात

आज के शुभ मुहूर्त 11 अप्रैल 2025

अभिजीत-11:57 am से 12:48 pm तक

विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:26pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:22pm से 07:22pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:09am तक

अमृत काल-06:03am से 07:44am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:25 तक रात

संध्या पूजन-06:30pm से 07:05pm तक

दिशा शूल- पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article