मंगलवार को रहेगा दसवां श्राद्ध, आश्विन मास की दशमी तिथि पर बनेगा ये योग, पूजा के लिए नहीं माना जाता है शुभ

कल क्या है: मंगलवार यानी 16 सितंबर, 2025 को आश्विन मास की दशमी तिथि है। इस दिन श्राद्ध पक्ष का दसवां श्राद्ध रहेगा। बजरंगबली की पूजा के दिन पर एक अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। मंगलवार को आडल और विडाल योग बनेगा। जानें इस दिन के बारे में विस्तार से।

कल क्या है: आश्विन मास की दशमी तिथि मंगलवार को पड़ रही है। इस दिन पितृ पक्ष का दसवां श्राद्ध किया जाएगा। इसके अलावा, इस दिन आडल और विडाल योग का निर्माण हो रहा है, जो धार्मिक कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा होती है।

hanuman ji, hanuman god, bajrang bali

कैसे करें हनुमान जी को प्रसन्न (Pic: iStock)

दृक पंचांग के अनुसार, 16 सितंबर 2025 को मंगलवार के दिन सूर्य देव सिंह राशि में और चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय दोपहर के 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 4 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। मंगलवार का यह दिन रामभक्त हनुमान और मंगल ग्रह को समर्पित है।

End of Feed