10 सितंबर का पंचांग, कल कौन सा व्रत है, कल चांद कब निकलेगा, नोट करें शुभ समय और राहु काल

10 September ka panchang (कल कौन सा व्रत है, कल चांद कब निकलेगा): 10 सितंबर की सुबह आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया से होगी। दोपहर 3:37 बजे से चतुर्थी लग जाएगी और कल ही विघ्नराज संकष्टी व्रत रखा जाएगा। यहां आप 10 सितंबर, बुधवार का पूरा पंचांग देख सकते हैं।

10 September ka panchang (कल कौन सा व्रत है, कल चांद कब निकलेगा): 10 सितंबर 2025, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत विशेष रहेगा। ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार, इस दिन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि प्रातः से ही प्रभावी रहेगी, जिसके उपरांत दोपहर 3:37 बजे से चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा। इसी कारण इस दिन विघ्नराज संकष्टी गणेश व्रत भी रखा जाएगा। संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय रात 11:26 बजे पर होगा। चन्द्रास्त 11:40 am पर होगा।

10 September ka panchang, sankashti chand kab nikalega

10 सितंबर का पंचांग, बुधवार को कौन सा व्रत है (Pic: Canva)

पंचांग के अनुसार यह दिन पितृ पक्ष का है तथा तृतीया श्राद्ध का महत्व भी रहेगा। नक्षत्र की स्थिति में प्रातः से लेकर शाम 4:04 बजे तक रेवती नक्षत्र रहेगा और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा। इस प्रकार यह दिन व्रत, श्राद्ध और पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी सिद्ध होगा।

End of Feed