1 December 2024 Panchang: पंचांग से जानें दिसंबर की पहली तारीख के शुभ-अशुभ मुहूर्त

1 December 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 1 दिसंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या है। जानिए इस दिन के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त।

1 December 2024 Panchang: आज परम पवित्र शुभ मार्गशीर्ष माह अमावस्या का पावन व्रत है। आज रविवार है। सूर्य उपासना करें। सूर्य को जल दें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें। आज भगवान शिव की सगुण व निर्गुण दोनों उपासना अवश्य करें। अमावस्या व्रत बहुत ही पुण्यदायी है। इस दिन पितरों की उपासना भी होती है। कृष्ण जी के नाम का जप करें। आज व्रत करने से कष्ट नष्ट होते हैं, पुण्य की प्राप्ति होती है। तिल व चावल का दान करें तथा अपने वजन के बराबर अन्न दान करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। यह उपवास फलाहारी होता है। आज सूर्य के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण के नाम का जप व संकीर्तन करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है। आज गेंहू व गुड़ दान की बहुत श्रेष्ठ तिथि है। गीता के सप्तम अध्याय का पाठ करें । विहंगों को दाना -पानी दें।

1 दिसंबर 2024 पंचांग (1 December 2024 Panchang)

संवत---पिङ्गला

विक्रम संवत 2081

माह-मार्गशीर्ष ,कृष्ण पक्ष

पर्व -अमावस्या व्रत

तिथि- अमावस्या 11:51am तक पुनःप्रतिपदा

End of Feed