आकाश मंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से धनिष्ठा 23वां नक्षत्र माना जाता है। ये नक्षत्र चार तारों से मिलकर बना है। वैदिक ज्योतिष अनुसार इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति पर शनि और मंगल का विशेष प्रभाव पड़ता है। पुष्पा 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन भी इसी खास नक्षत्र में जन्मे हैं। चलिए जानते हैं कैसे होते हैं धनिष्ठा नक्षत्र के जातक।
इस नक्षत्र का अर्थ है सबसे धनवान। यह नक्षत्र भी धन एवं वैभव को दर्शाता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति काफी संपन्न होते हैं। इन पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है।
इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति बहुमुखी प्रतिभा और बुद्धि के धनी होते हैं। इन्हें कई क्षेत्रों में विशेषता हांसिल होती है।
इस नक्षत्र के लोग स्वभाव से काफी नरम दिल और संवेदनशील व्यक्ति होते हैं। मंगल का नक्षत्र होने से ये काफी ऊर्जावान, तेजस्वी, पराक्रमी और परिश्रमी भी होते हैं।
इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति को संगीत और नृत्य में बहुत रुचि होती है।
ये लोग सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं जिस वजह से इनका सामाजिक दायरा काफी बड़ा होता है। इस क्षेत्र में ये लोग काफी ख्याति और उन्नति भी प्राप्त करते हैं।
यह दूसरों को अपनी बातों में जल्दी प्रभावित कर लेते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है।
इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग हर किसी में जल्दी घुलमिल जाते हैं और बहुत कम समय में जल्दी अच्छे मित्र बन जाते हैं।