17 नगर निगम वाले जनपदों में 'रोजगार की फसल' लगाएगी योगी सरकार, 51 लाख युवाओं को मिलेगा मौका

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 14, 2023, 02:44 PM IST

Sarkari Naukri in Uttar Pradesh: 17 नगर निगम वाले जनपदों के 51 लाख युवाओं को योगी सरकार रोजगार से जोड़ेगी। गोरखपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ समेत कई जनपदों में नामचीन कंपनियां निवेश करने को तत्पर हैं।

Sarkari Naukri in UP: 17 नगर निगम वाले जनपदों के 51 लाख युवाओं को योगी सरकार रोजगार से जोड़ेगी। योगी सरकार के प्रयास से लखनऊ-गोरखपुर, वाराणसी-प्रयागराज ही नहीं, बल्कि आगरा-झांसी में भी बड़ी कंपनियां निवेश करेंगी। शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ़ समेत सभी नगर निगम क्षेत्रों के युवाओं के द्वार रोजगार पहुंचाने के लिए संकल्पित योगी सरकार ने इसका ताना-बाना तैयार करना शुरू कर दिया है। जल्द ही यह धरातल पर उतरने लगेगा। पिछड़े होने का दंश झेलने वाले कई जिलों में इसके बाद 'रोजगार की फसल' लहलहाएगी।

17 नगर निगम वाले जनपदों में 'रोजगार की फसल' लगाएगी योगी सरकार, 51 लाख युवाओं को मिलेगा मौका

लखनऊ के 16 लाख और मुरादाबाद में 40 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार

यूपी में 17 नगर निगम हैं। इनमें सबसे अधिक निवेश लखनऊ जनपद में हुआ है। यहां 782 प्रस्तावों के जरिए 196261 करोड़ के निवेश होंगे, जिससे 16.31 लाख से अधिक युवाओं को सरकार 'अपने पैर' पर खड़ा करेगी। वहीं फिरोजाबाद में 8.57 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 14874 करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं। पीतलनगरी मुरादाबाद को 22520 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिसके जरिए यहां के भी 40321 युवाओं को योग्यतानुसार रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। निवेश प्रस्तावों के जरिए सहारनपुर के 42898 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

End of Feed