तकनीकी शिक्षा व रोजगार, देखें योगी सरकार का नया प्लान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 18, 2023, 01:07 PM IST

उत्तर प्रदेश के युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर उनके लिए रोजगार के अवसर सृजित करने पर जोर दे रही सरकार ने पॉलिटेक्निक के माध्यम से युवाओं को ट्रेंड करने के लिए 'पॉलिटेक्निक चलो अभियान' शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से सरकार प्रतिवर्ष सरकारी, एडेड और प्राइवेट पॉलिटेक्निक में लाखों युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ेगी।

बीते कुछ वर्षों में पॉलिटेक्निक के प्रति युवाओं में उदासीनता देखी गई है, जिसके चलते सरकारी, एडेड और प्राइवेट कॉलेजों में काफी सीटें खाली रह जाती हैं। 'पॉलिटेक्निक चलो अभियान' के तहत युवाओं को पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

तकनीकी शिक्षा व रोजगार, देखें योगी सरकार का नया प्लान

तकनीकी शिक्षा व रोजगार

तकनीकी शिक्षा से जुड़नें का मौका

उल्लेखनीय है कि सीएम योगी कई मंचों से युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए अभियान चलाने की बात कह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक सभा में कहा था कि प्रदेश सरकार प्रति वर्ष एक लाख सरकारी नौकरियों के साथ 6 लाख निजी नौकरियों का सृजन करेगी। निजी क्षेत्र की यह नौकरियां तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं को उपलब्ध कराई जाएंगी।

End of Feed