Job in Uttar Pradesh: यूपी सरकार की नई रणनीति से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जुड़ने का मिलेगा अवसर

Job in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार अब अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को तकनीकी रूप से और अधिक दक्ष बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने वाली है। सरकार द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना में अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ड्रोन तकनीक और साइबर सुरक्षा जैसे आधुनिक व रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम शामिल करने की तैयारी की जा रही है

Job in Uttar Pradesh: सरकार द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना में अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ड्रोन तकनीक और साइबर सुरक्षा जैसे आधुनिक व रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम शामिल करने की तैयारी की जा रही है। एक बयान के मुताबिक इस संबंध में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग जल्द विस्तृत प्रस्ताव तैयार करके बजट अनुमोदन की प्रक्रिया भी प्रारंभ करेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग युवाओं को आधुनिक तकनीकी व रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Job in up govt

शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नयी रणनीति तैयार कर रही उत्तर प्रदेश सरकार (image - canva)

बयान में कहा गया है कि बदलते वैश्विक तकनीकी परिदृश्य के अनुरूप यदि युवाओं को प्रशिक्षित किया जाए तो वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकेंगे बल्कि स्टार्टअप, सुरक्षा, कृषि, शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्रों में नवाचार का हिस्सा भी बन सकेंगे।

End of Feed