UPSSSC Pharmacist Recruitment 2024, UPSSSC Pharmaceutical Vacancy 2024: यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट आयुर्वेदि के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया (UPSSSC Pharmacist Recruitment) जारी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक के कुल 1002 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (UPSSSC Pharmacist Vacancy) की जाएगी। यहां आवेदन के लिए आज यानी 3 मार्च 2024 को आखिरी (UPSSSC Pharmaceutical Vacancy) तारीख है।
UPSSSC Pharmacist Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी फ्रामासिस्ट के 1002 पदों पर करें आवेदन
ऐसे में जिन योग्य उम्मीदवारों ने अब तक अपना आवेदन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां उम्मीदवरों को पीईटी के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा। यहां आप यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चय प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
UPSSSC Pharmacist Vacancy: कैटेगिरी वाइज पद
यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1002 पदों की रिक्तियों पर वैकेंसी निकली है। जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 448, अनुसूचित जाति के लिए 291, अनुसूचित जनजाति के लिए 37, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 126 और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए 100 पद शामिल हैं।UPSSSC Pharmaceutical Vacancy 2024: शैक्षणिक योग्यता
फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के साप यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 का वैलिड स्कोर कार्ड होना चाहिए। साथ ही इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान व मैथेमेटिक्स विषयों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा फार्मास्युटिकल आयुर्वेदिक आदि विषयों में डिप्लोमाधारक होना चाहिए।UPSSSC Pharmaceutical Recruitment: आयु सीमा
यूपीएसएसएससी फार्मास्युटिकल के पदों पर आवदेन करने के लिए अलग अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। यहां आवदेन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होना चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।UPSSSC Pharmaceutical Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSSSC Pharmaceutical Ayurvedic Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
यपीपीएसएसएससी फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें।
