UP Junior Assistant Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में 12वीं पास कैंडिडेट्स जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। UPSSSC की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2702 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते है वो ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
यूपी में बंपर वैकेंसी
जूनियर असिस्टेंट के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 22 जनवरी 2025 तक का समय मिला है। इस भर्ती के लिए आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं।
UPSSSC Junior Assistant Application ऐसे करें आवेदन
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर जाएं।
- अब UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2024 Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Registration Here के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
UPSSSC JA Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
जूनियर असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2023 का वैलिड स्कोर कार्ड होना चाहिए। अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही CCC एग्जाम पास करने के साथ ही हिंदी एवं अंग्रेजी में टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए।
इसके साथ ही इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
