Upsssc Bcg Recruitment 2024 Notification: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नई भर्ती निकाली है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हाल ही में बीसीजी टेक्नीशियन (B.C.G. Technician) भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। 8 जुलाई से इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जो युवा इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर फॉर्म भर सकेंगे। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की पढ़ाई कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है।
UPSSSC BCG Technician Recruitment 2024
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) इस भर्ती के माध्यम से कुल 255 रिक्त पदों पर BCG Technician के रिक्त पदों पर नियुक्तियां करेगा। इसमें से वर्गानुसार जनरल श्रेणी के लिए 111 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 25, ओबीसी के लिए 70 पद एससी के लिए 45 और एसटी के लिए 4 पद आरक्षित हैं।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन- UPSSSC BCG Technician Vacancy Notification 2024 Download PDF
UP BCG techincian vacancy 2024: जरूरी योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास साइंस स्ट्रीम से 10+2 कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही 2 साल का टीबी प्रोग्राम मैनेजमेंट डिप्लोमा। होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
UP BCG techincian vacancy 2024: आयु सीमा
आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के अनुसार की जाएगी। इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट का प्रावधान है।
