UPSC IES Exam 2025: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस के लिए आज से करें आवेदन, जानें कब होगी परीक्षा

UPSC Engineering Service 2025: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस यानी UPSC IES 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस के लिए आज यानी 18 सितंबर 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

UPSC Engineering Service 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस यानी UPSC IES 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस के लिए आज यानी 18 सितंबर 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार तैयार हो जाएं। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स UPSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

UPSC Engineering Service Exam 2025

यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2025

यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2024 को शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया जाएगा। UPSC Calendar 2025 के अनुसार नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख यही है। ऐसे में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकेंगे।

End of Feed