UP Police Constable Exam City Slip, Guidelines, Helpline Number: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (UP Police Constable Exam City Slip) सूचना है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने दिनांक 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस 2023 की लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 8867786192 एवं 9773790762 जारी (UP Police Constable Exam Guidelines) किया है। यह नंबर बिल्कुल एक्टिव है। अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए यहां संपर्क कर (UP Police Constable Exam Helpine Number) सकते हैं। बता दें हाल ही में यूपीपीबीपीबी ने परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी किया है। वहीं कयास लगाया जा रहा है कि अब जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
UP Police Constable Exam 2024: यहां देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर
UP Police Constable Admit Card 2024: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड किसी भी वक्त कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि परीक्षा से तीन से चार दिन पहले प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।UP Police Constable Admit Card 2024 Download: यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Police Constable Admit Card 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
