UKPSC JE Recruitment 2023: जूनियर इंजीनियर पदों पर निकली बंपर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी, जानें योग्यता

UKPSC Junior Engineer Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 1097 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आवेदन करने से पहले यहां सारी डिटेल्स जरूर चेक कर लें।

UKPSC Junior Engineer Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpscnet.in पर 3 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों (UKPSC JE Recruitment 2023) पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू की जा चुकी है।

UKPSC JE Recruitment 2023

UKPSC JE Recruitment 2023

UKPSC Junior Engineer Notification 2023: इतना मिलेगा वेतन

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 1097 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 7 के तहत 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।

End of Feed