उत्तर प्रदेश में 15 साल बाद छात्र संघ चुनाव? जानें क्या है अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 14, 2023, 04:34 PM IST

उत्तर प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बंद हुए 15 साल से ज्यादा का समय हो चुका है, ऐसे में फिर से इन चुनावों की हवा चली है। IANS की रिपोर्ट के अनुसार, लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार उत्तर प्रदेश में राज्य के विश्वविद्यालय और अन्य उच्च शिक्षण संस्थान जल्द ही छात्र संघ चुनाव करा सकते हैं।

लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार उत्तर प्रदेश में राज्य के विश्वविद्यालय और अन्य उच्च शिक्षण संस्थान जल्द ही छात्र संघ चुनाव करा सकते हैं। इस आशय का संकेत यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दिया। उन्होंने कहा, 'सरकार ने छात्र संघ चुनाव पर रोक नहीं लगाई है। विश्वविद्यालय चुनाव कराने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन उन्हें लिंगदोह पैनल की सिफारिशों का पालन करना चाहिए। विश्वविद्यालयों को अब फैसला करना चाहिए। लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार, अपराधियों और राजनीतिक दलों से चुनाव प्रक्रिया को बचाने के लिए केवल कॉलेज, विश्वविद्यालय के छात्र ही चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Student  Union  Elections

उत्तर प्रदेश में 15 साल बाद छात्र संघ चुनाव

सालाना होना चाहिए चुनाव

End of Feed