Sarkari Naukri in Hindi: देखें आज की टॉप जॉब्स, जानें आज कहां कर सकते हैं आवेदन

Sarkari Naukri in Hindi: कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आज आवेदन विंडो बंद होने वाली है, कहीं ऐसा न हो कि रविवार हो जाए बेकार। इसलिए एक नजर जरूरी परीक्षा व नौकरी के लिए आवेदन तिथि पर जरूर डालिए। यहां हजारों वैकेंसी के लिए जानकारी दी गई है, जानें आज शाम तक आप कहां अप्लाई कर सकते हैं।

Sarkari Naukri in Hindi: रविवार न हो जाए बेकार, इसलिए एक नजर जरूरी परीक्षा व नौकरी के लिए आवेदन तिथि पर जरूर डालिए। यहां हजारों वैकेंसी के लिए जानकारी दी गई है, जानें आज शाम तक आप कहां अप्लाई कर सकते हैं। नौकरी के लिए आवेदन करने व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी आवेदन विंडो आज बंद हो रही है। इनमें गेट परीक्षा, बिहार की एसटीईटी परीक्षा, आईबीपीएस वैकेंसी, रेलवे में अप्रेंटिस करने व इंटेलिजेंस ब्यूरो में आवेदन की जानकारी है।

Top Jobs Today

आज की नौकरी

IIT GATE 2026

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी आज (28 सितंबर, 2025) ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद करने वाला है। GATE 2026 परीक्षा के लिए जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक पोर्टल, यानी gate2026.iitg.ac.in के माध्यम से अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क नियमित अवधि के दौरान प्रति पेपर 1000 रुपये है। विस्तारित अवधि के दौरान उम्मीदवारों से प्रति पेपर 1500 रुपये लिए जाएंगे।

End of Feed