SSC MTS Havaldar Recruitment Notification: एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती परीक्षा नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सीबीआईसी और सीबीएन में मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) और हवलदार को लेकर आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इसके अलावा इच्छुक उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 17 फरवरी है।
SSC MTS भर्ती नोटिफिकेशन
यह भर्ती अभियान कुल 12523 वैकेंसी के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 11994 वैकेंसी मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) एग्जाम 2023 और 529 वैकेंसी सीबीआईसी में हवलदार के पद के लिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
SSC MTS Havaldar Recruitment Notification: एसएससी भर्ती अधिसूचना नोटिफिकेशन
आवेदन कैसे करें: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी से जुड़े आवेदन आयोग की वेबसाइट यानी ssc.nic.in पर ऑनलाइन मोड में जमा किए जाने चाहिए।
SSC MTS, हवलदार भर्ती 2022: जरूरी डेट्स
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की डेट: 18-01-2023 से 17-02-2023
ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की लास्ट डेट और समय: 17-02-2023 (23:00)
ऑनलाइन फीस भुगतान की लास्ट डेट और समय: 19-02-2023 (23:00)
ऑफलाइन चालान जनरेट करने की लास्ट डेट और समय: 19-02-2023 (23:00)
चालान के माध्यम से भुगतान की लास्ट डेट (बैंक के कामकाजी घंटों के दौरान): 20-02-2023
'आवेदन पत्र सुधार के लिए विंडो' और सुधार फीस के ऑनलाइन भुगतान की डेट्स: 23-02-2023 से 24-02-2023 (23:00)
कंप्यूटर आधारित परीक्षा शेड्यूल: अप्रैल, 2023
आवेदन फीस: देय शुल्क यानी 100 रुपये की फीस।
महिला उम्मीदवारों और आरक्षण के लिए पात्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी और ईएसएम से संबंधित उम्मीदवारों को भुगतान से छूट दी गई है।
परीक्षा की योजना: परीक्षा में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, पीईटी / पीएसटी (केवल हवलदार का पद)।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। ये भाषाएं हैं- असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
