SSC GD Constable Recruitment 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई, लास्ट डेट कल

SSC GD Constable Recruitment 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर कल यानी 14 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

SSC GD Constable Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर कल यानी 14 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, अभ्यर्थी 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।

SSC GD Constable Recruitment 2024

SSC GD Constable Recruitment 2024

SSC GD Constable Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के कुल 39481 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि जीडी कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

End of Feed