SSC CSCS Notification 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा (CSCS) संवर्ग के लिए सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस अभियान से सीनियर सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट/ अपर डिविजन क्लर्क और जूनियर सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट/ लोअर डिविजन क्लर्क पदों पर भर्ती की जाएगी। जानें आवेदन की अंतिम तिथि व कौन कर सकता है आवेदन
SSC CSCS Recruitment 2025
परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च से शुरू हो गए हैं, और 10 अप्रैल 2025 तक ये विंडो खुली रहेगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल रात 11:00 बजे तक होगी।
कब व कहां होगी परीक्षा
परीक्षा दिल्ली में आयोजित की जाएगी, अभी परीक्षा की तिथि क्लियर नहीं है, लेकिन मई-जून 2025 में कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किए जाने की संभावना है। एसएससी वरिष्ठ सचिवालय सहायक / उच्च श्रेणी लिपिक ग्रेड के लिए 70 उम्मीदवारों की भर्ती करेगा, जिसमें वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये - 81,100 रुपये) होगा।
कैसे देखें नोटिस
- ssc.gov.in पर जाएं।
- Notice Board के नीचे देखें
- Notice of Senior Secretariat Assistant/ Upper Division Clerk Grade Limited Departmental Competitive Examination, 2024 [Central Secretariat Clerical Service (CSCS) Cadre of Department of Personnel & Training] पर क्तिक करें।
- नया पेज खुलेगा, इसे अच्छे से पढ़ें।
नोटिस पढ़ने के लिए डायरेक्ट लिंक - SSC CSCS Recruitment 2025 Official Notice Link
How to Apply Online
अप्लाई करने के लिए होमपेज पर Quick Links के नीचे देखें:
- Apply पर क्लिक करें।
- Senior Secretariat Assistant/Upper Division Clerk Grade Limited Departmental Competitive Examination, 2024 (CSCS, DoPT), 2024 के सामने
- 'Apply' पर क्लिक करें।
अप्लाई के लिए डायरेक्ट लिंक - SSC CSCS Recruitment 2025 Apply Online Link
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले नई एसएससी वेबसाइट (ssc.gov.in) पर वन-टाइम पंजीकरण (ओटीआर) पूरा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, आवश्यक दस्तावेजों के साथ मुद्रित प्रति संबंधित सेवा / संवर्ग नियंत्रण प्राधिकरण के माध्यम से 20 अप्रैल 2025 (18:00 बजे) तक जमा की जानी चाहिए।
विदेश या दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए, जमा करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2025 है। परीक्षा विशिष्ट विभागों के उम्मीदवारों के लिए खुली है, और आवेदन संबंधित विभाग / कार्यालय प्रमुख द्वारा अग्रेषित किए जाने चाहिए। यह महत्वपूर्ण है कि आवेदन एसएससी के उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय में निर्धारित समय सीमा तक पहुंच जाएं, क्योंकि देर से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
