SECL Assistant Foreman Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: एसईसीएल में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SECL Assistant Foreman Recruitment 2025) खबर है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने असिस्टेंट फॉरमैन के पदों पर भर्ती (SECL Assistant Foreman Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 543 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2025 है। यहां आप एसईसीएल असिस्टेंट फोरमैन के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
SECL Assistant Foreman Recruitment 2025: इस विभाग में असिस्टेंट फॉरमैन के 500 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी
SECL Assistant Foreman Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के असिस्टेंट फोरमैन के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए या फिर इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्ऱॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
SECL Assistant Foreman Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवदेन
- सबसे पहले secl-cil.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SECL Assistant Foreman Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
SECL Assistant Foreman Selection Process: यहां देखें चयन प्रक्रिया
यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थियों से 100 मार्क्स के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क्स का होगा। प्रश्न पत्र तीन भागों मेंटल एबिलिटी/क्वांटिटेटिव एबिलिटी, लॉजिकल एंड रीजनिंग स्किल, जनरल अवेयरनेस में विभाजित होगा।
