SBI PO Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: एसबीआई में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SBI PO Recruitment 2025) खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (SBI PO Vacancy) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पीओ के कुल 541 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें 500 रेगुलर और 41 बैकलॉग के पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 14 जुलाई 2025 है। यहा आप एसबीआई पीओ के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकेत हैं।
SBI PO Recruitment 2025: एसबीआई पीओ के 500 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी
SBI PO Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं यदि ग्रजुएशन के अंतिम वर्ष के उम्मीदवार भी यहां अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बशर्ते 30 सितंबर 2025 तक डिग्री पूरी हो जानी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
SBI PO Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SBI PO Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
SBI PO Vacancy 2025: आवेदन शुल्क
एसबीआई पीओ के पदों पर आवेदन के लिए अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित है। यहां सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के 750 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए किसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
SBI PO Selection Process: चयन प्रक्रिया
एसबीआई पीओ के पदों पर सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवार मेंस की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू में सफल होने वाले अभ्यर्थी पीओ के पद के लिए पात्र होंगे।
