Sarkari Naukri, 30 Dec 2022: युवाओं के बीच सरकारी नौकरी का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। देशभर के विभिन्न विभागों मे आए दिन सरकारी नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। हालांकि, कई बार सही समय पर सही जानकारी के आभाव में यह मौका हाथ से छूट जाता है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यहांं आपको सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, आंसर की और एडमिट कार्ड पर लेटेस्ट अपडेट मिलेगा।
सरकारी नौकरी 2022
RSMSSB CET 2022: राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 30 दिसंबर 2022 को आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। राजस्थान सीईटी का आयोजन 7 जनवरी और 8 जनवरी 2023 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और 2:30 बजे से से शाम 5:30 बजे तक दो शिफ्ट में किया जाएगा।
MP TET Notification 2022: टीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने मिडिल स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी 30 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल 2023 को किया जाएगा।
Railway Recruitment 2022: रेलवे में सरकारी नौकरी
रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने अप्रेंटिस के 1785 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर rrcser.co.in पर 2 फरवरी 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होनी चाहिए।
Police Recruitment 2022: कांस्टेबल के कई पद खाली
ओडिशा पुलिस में कांस्टेबल के 4790 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर 21 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयु 18 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए।
SBI Clerk Result 2022: एसबीआई क्लर्क रिजल्ट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। एसबीआई में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए प्रिलिमनरी परीक्षा 12 नवंबर, 19 नवंबर, 20 नवंबर और 25 नवंबर 2022 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी होंगे।
