Sarkari Naukri: इस राज्य में 13,421 प्राइमरी टीचर की होगी भर्ती, जानें कब और कौन कर सकता है आवेदन

Sarkari naukri West Bengal teacher recruitment 2025: पश्चिम बंगाल सरकार दुर्गा पूजा उत्सव के बाद जल्द ही बड़े लेवल पर प्राइमरी टीचर की भर्ती शुरू करेगी। राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुल 13,421 खाली पड़े प्राइमरी टीचर के पद भरे जाएंगे।

West Bengal Teacher Recruitment 2025: सरकारी टीचर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और वह भी प्राइमरी टीचर की तो यह खबर आपके लिए है। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य भर में 13,421 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की आधिकारिक तारीख जल्द ही जारी की जाएगी। सरकार दुर्गा पूजा के ठीक बाद टीचरों की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगी। राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस संबंध में जानकारी दी है।

Sarkari naukri West Bengal teacher recruitment 2025

Sarkari naukri West Bengal teacher recruitment 2025

कौन कर सकता है आवेदन

सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र होंगे जिन्होंने पश्चिम बंगाल शिक्षक पात्रता परीक्षा (WB TET) पास की है या समकक्ष योग्यता रखते हों।शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही कमी को दूर करने के लिए प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

End of Feed