बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को घोषणा की कि बिहार के युवाओं को नौकरी का अवसर प्रदान किया जाएगा। बिहार सरकार के भर्ती अभियान के अनुसार राज्य के युवाओं को 1 लाख नौकरियां दी जाएंगी। आने वाले महीनों में भर्ती अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मौजूदा कर्मचारियों को उचित वेतन वृद्धि और अन्य लाभों का आश्वासन भी दिया गया है।
Bihar Sarkari Naukri 2023
इस बारे में बोलते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'हम सात दलों के गठबंधन ने अब बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। इस साल के अंत तक राज्य में बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी मिल जाएगी। सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती अभियान जल्द ही शुरू होगा और हम आने वाले महीनों में दो लाख सरकारी नौकरियां देने जा रहे हैं।'
कई व्यवस्थाओं के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को उचित वेतनवृद्धि के साथ-साथ लाभ भी मिलेगा। एक अन्य विकास में राज्य मंत्रिमंडल ने हाल ही में सरकारी स्कूलों में प्राथमिक से वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नए नियमों को लेकर भी मंजूरी दी थी।
ताजा मानदंडों में यह बात कही गई है कि राज्य सरकार एक आयोग का गठन करेगा। आयोग की भूमिका सरकारी स्कूल के शिक्षकों की भर्ती करने की होगी। पीटीआई की रिपोर्ट है कि बिहार राज्य स्कूल शिक्षक (नियुक्ति, ट्रांसफर, अनुशासनात्मक कार्यवाही और सेवा शर्तें) नियम, 2023 को मंत्रिपरिषद की ओर से अनुमोदित किया गया था।
आयोग जल्द कराएगा प्रवेश परीक्षा: शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि अनुबंध के आधार पर नियुक्त किए गए कर्मचारी अब नियमित सरकारी शिक्षक बनेंगे> इसके लिए उन्हें प्रवेश परीक्षाएं पास करनी होंगी।
