RSPCB Recruitment 2023: राजस्थान में एलओ समेत इन पदों पर निकली भर्ती, 18 अक्टूबर से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Oct 9, 2023, 01:04 PM IST

RSPCB Recruitment 2023, Rajasthan Sarkari Naukri 2023: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यहां आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और वेतन समेत अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

RSPCB Recruitment 2023, Rajasthan Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RSPCB) ने विधि अधिकारी यानी लॉ ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट environment.rajasthan.gov.in पर 18 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 नवंबर निर्धारित की गई है।

RSPCB Recruitment 2023

RSPCB Recruitment 2023

RSPCB Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 114 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें विधि अधिकारी (Law Officer) के 2 पद, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (Junior Scientific Officer) के 59 पद और कनिष्ठ पर्यावरण अभियन्ता (Junior Environment Engineer) के 53 पद शामिल हैं। कनिष्ठ पर्यावरण अभियन्ता पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन लेवल 10 और अन्य पदों पर लेवल 12 के तहत सैलरी दी जाएगी।

End of Feed