RSMSSB Recruitment 2024, RSMSSB Stenographic Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड 2 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 29 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 मार्च निर्धारित की गई है।
RSMSSB Recruitment 2024
RSMSSB Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टेनोग्राफर के 194 पद और पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड 2 के 280 पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल रिक्तियों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 451 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 23 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन लेवल 10 के तहत सैलरी दी जाएगी।
RSMSSB Stenographer Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
राजस्थान में इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for RSMSSB Recruitment 2024
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट पर क्लिक कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की कॉपी संभाल कर रख लें।
RSMSSB Job Application 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी 29 फरवरी से 29 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल / ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
