RSMSSB Junior Instructor Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (RSMSSB Junior Instructor Notification 2024) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 13 मार्च से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 अप्रैल निर्धारित की गई है।
RSMSSB Recruitment 2024
RSMSSB Junior Instructor Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंस्ट्रक्टर के कुल 1821 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1542 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 279 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन लेवल 10 के तहत सैलरी दी जाएगी।
RSMSSB Junior Instructor Bharti 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
जूनियर इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा संबंधित विषय में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for RSMSSB Recruitment 2024
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट पर क्लिक कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की कॉपी संभाल कर रख लें।
RSMSSB Junior Instructor Application 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी राजस्थान जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए तक 13 मार्च से 11 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल / ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
