RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान में 4197 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, इस डेट से करें अप्लाई, जानें योग्यता

RSMSSB Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने क्लर्क ग्रेड 2 और जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी जरूर डीटेल्स चेक कर सकते हैं।

RSMSSB Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने क्लर्क ग्रेड 2 और जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 20 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 मार्च निर्धारित की गई है।

RSMSSB Recruitment 2024

RSMSSB Recruitment 2024

RSMSSB Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में क्लर्क ग्रेड 2 के 645 पद और जूनियर असिस्टेंट के 3552 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन रिक्तियों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 3433 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 764 पद हैं। बता दें कि इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन लेवल 5 के तहत सैलरी दी जाएगी।

End of Feed