RRVUNL Recruitment 2025: राजस्थान बिजली विभाग में टेक्नीशियन और ऑपरेटर के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

RRVUNL Technician, Operator, Plant Attendant Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने अपने यहां पर टेक्नीशियन, ऑपरेटर और प्लांट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 20 मार्च है।

RRVUNL Technician, Operator, Plant Attendant Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: राजस्थान के बिजली विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRVUNL Technician Recruitment) खबर है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने अपने यहां पर टेक्निशियन, ऑपरेटर और प्लांट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत टेक्नीशियन-3, ऑपरेटर-3 और प्लांट अटेंडेंट के 150 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (RRVUNL Plant Attendant Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 21 फरवरी को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 20 मार्च 2025 है। RVVUNL टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए यहां आप क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

RRVUNL Technician, Operator, Plant Attendant Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025

RRVUNL Recruitment 2025: राजस्थान विद्युत विभाग में निकली वैकेंसी

RRVUNL Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन

राजस्थान बिजली विभाग के टेक्नीशियन-3 (ITI)/ऑपरेटर-3 (ITI)/प्लांट अटेंडेंट-3 (ITI) ग्रुप-1 के अभ्यर्थी इलेक्ट्रिशियन/पावर इलेक्ट्रिशियन/वायरमैन में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। ग्रुप-2 के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक/सीओपीओए होना चाहिए। ग्रुप-3 के लिए बॉयलर अटेंडेंट/ जबकि ग्रुप-4 के लिए वेल्डर गैस और इलेक्ट्रिक/फिर होना चाहिए। अधिक जानकारा के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

End of Feed