RRC Railway Apprentice Recruitment 2024: भारतीय रेलवे के ईस्टर्न रेलवे जोन में 10वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी आई है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 3115 खाली पदों पर भर्तियां की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को RRC Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- er.indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
रेलवे में बंपर वैकेंसी
ईस्टर्न रेलवे की ओर से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2024 को शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 23 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया जाएगा। इस वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर 2024 होगी। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
RRC Apprentice Recruitment 2024 ऐसे करें अप्लाई
- आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- er.indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर RRC ER Railway Apprentice Various Trade Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज पर New Registration के लिंक पर जाना होगा।
- इसके बाद Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
- आगे सारी डिटेल्स फीड करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
RRC ER Railway Apprentice Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
भारतीय रेलवे में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 100 रुपये जमा करने होंगे। वहीं महिलाएं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए फ्री में आवेदन प्रक्रिया जारी है।
कौन कर सकता है अप्लाई?
रेलवे में अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना जरूरी है। वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 15 साल से ज्यादा और 24 साल से कम होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वालों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
