RRB Technician Grade 3 Application Status: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रेड 3 तकनीशियन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की स्थिति जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर RRB Technician Grade 3 Application Status Online चेक कर सकते हैं। इससे पता चल जाता है कि आवेदकों के आवेदन को स्वीकार किया गया है या नहीं, अगर खारिज कर दिया गया है, तो ये जानकारी भी नीचे दिए तरीके से पता की जा सकती है।
आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन स्थिति (image - canva)
RRB के अनुसार, यदि कोई आवेदन खारिज किया जाता है, तो अस्वीकृति के कारण बताए जाते हैं। उन्होंने आगे बताया कि उम्मीदवारों को उनके आवेदन की प्रगति के बारे में ईमेल और एसएमएस अपडेट प्राप्त होंगे।
RRB ने कहा, "हालांकि अनंतिम रूप से पात्र उम्मीदवारों की सूची तैयार करने में हर संभव सावधानी बरती गई है, लेकिन RRB किसी भी अनजाने त्रुटि या टाइपोग्राफिकल/ गलत प्रिंट को सुधारने का अधिकार सुरक्षित रखता है।"
RRB तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन की स्थिति: कैसे जांचें?
RRB Technician Grade 3 Application Status How to Check
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
चरण 2: उम्मीदवार लॉगिन टैब चुनें।
चरण 3: अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
चरण 4: जांचें कि आपका आवेदन अनंतिम रूप से स्वीकार किया गया है, शर्तों के साथ स्वीकार किया गया है या अस्वीकार कर दिया गया है।
परीक्षा की तिथियां, प्रवेश पत्र और परीक्षा शहर की सूचना पर्चियां ये सभी जानकारी जल्द ही आधिकारिक रूप से बता दी जाएंगी।
अधिसूचना के अनुसार, सभी स्वीकृत आवेदकों की उम्मीदवारी पूरी तरह से अनंतिम है। इसे भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में या प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भी रद्द किया जा सकता है यदि उम्मीदवारों द्वारा कोई असंगति, कमी या गलत डेटा प्रदान किया गया हो। जारी भर्ती अभियान के माध्यम से तकनीशियन ग्रेड 1 और 3 के 14,298 पदों को भरा जाएगा।
