RRB Group D Recruitment 2023: रेलवे ग्रुप सी और डी के 2.8 लाख पदों पर बंपर भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा व चयन प्रक्रिया

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 4, 2023, 01:14 PM IST

RRB Group D Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही ग्रुप सी व ग्रुप डी के 2 लाख से अधिक पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

RRB Group D Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: बेरोजगारी के दौर में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही बड़ा तोहफा देने (Railway Recruitment 2023) वाला है। आरआरबी किसी भी वक्त ग्रुप डी के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान कर सकता है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने संबोधन में कई बार इसका जिक्र कर (RRB Recruitment 2023) चुके हैं। बीते महीने संसदीय सत्र के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि, आरआरबी जल्द ही ग्रुप सी व ग्रुप डी के डेढ़ से दो लाख पदों पर बंपर भर्ती निकालने (RRB Group D Notification) वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए जून के अंत तक या फिर जुलाई के पहले सप्ताह तक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रेलवे भर्ती बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो आरआरबी ने 17 जोनल को भर्ती की तैयारी करने का आदेश (RRB PO Notification) दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से से ग्रुप सी और डी के कुल 2.8 लाख पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आप ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व सिलेबस से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

End of Feed