RPSC: 639 परीक्षा केंद्रों पर होगी असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और पीटीआई परीक्षा, भूलकर भी साथ ना ले जाएं ये चीजें

RPSC Assistant Professor, Librarian and PTI Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 16 मई से 2 जून 2024 तक असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन एंड पीटीआई परीक्षा-2023 के 27 विभिन्न विषयों की परीक्षा का आयोजन अजमेर एवं जयपुर मुख्यालय पर किया जाएगा।

RPSC Assistant Professor, Librarian and PTI Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 16 मई से 2 जून 2024 तक असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन एंड पीटीआई परीक्षा-2023 के 27 विभिन्न विषयों की परीक्षा का आयोजन अजमेर एवं जयपुर मुख्यालय पर किया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों हेतु समीक्षा एवं परीक्षा में अनुचित साधनों व नकल जैसी अवांछित गतिविधियों की रोकथाम हेतु कार्ययोजना के संबंध में 9 मई को दोपहर 12 बजे आयोग द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।

RPSC Assistant Professor, Librarian and PTI Exam

RPSC Assistant Professor, Librarian and PTI Exam

बैठक में अतिरिक्त महानिदेशक, पुलिस, एसओजी एवं एटीएस, जयपुर, जिला कलक्टर, अजमेर व जयपुर, पुलिस आयुक्त जयपुर, पुलिस अधीक्षक अजमेर, अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं परीक्षा समन्वयक अजमेर व जयपुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (परीक्षा प्रभारी) पुलिस आयुक्तालय जयपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस नोडल अधिकारी अजमेर, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा अजमेर व जयपुर तथा जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) अजमेर व जयपुर के साथ विचार विमर्श किया जाएगा।

End of Feed